अगर आप भी अपनी फिलिंग को शेयर करना चाहते हैं, तो यह Emotional Shayari in Hindi आपके लिए एकदम खास हैं। इस पोस्ट में हम आपके लिए लाए हैं कुछ सबसे दर्दभरी, भावुक और Heart Touching Emotional Shayari जो आपके अकेलेपन, टूटे दिल और अधूरी मोहब्बत की गहराई को, दिल के दर्द को कम करेंगी।
चाहे वह किसी की याद में बहे आंसू हों, या किसी अपने का साथ छूट जाने का दर्द, हर एहसास के लिए आपको मिलेंगी Hindi Emotional Shayari, Emotional Shayari On Life, Emotional Love Shayari in Hindi जिन्हें आप अपने Instagram Captions, Facebook Status, या WhatsApp Status में भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
Emotional Shayari in Hindi

बड़ी भयानक होती हैं इश्क की सजाए,
इंसान पल-पल मरता है पर मौत नहीं आती है..!

एक तेरी खुशी के खातिर,
मैंने खुद को बहुत रुलाया है..!

कभी निकलोगे मेरे दिल से तो समझ जाओगे,
मोहब्बत की असली कीमत..!

किसी के साथ इतनी उम्मीद मत रखना,
के उम्मीद के साथ खुद भी टूट जाओ..!

बहुत ज्यादा जुल्म करती हैं तुम्हारी यादें,
सो जाऊ तो जगा देती हैं,
उठ जाऊ तो रुला देती हैं..!

बहुत अंदर तक तोड़ डालता है,
वह अश्क जो आंखों से बह नहीं पाता..!

कभी इरादा हो हमे छोड़ के जाने का तो पहले बता देना,
क्योंकि अचानक के हादसे बेमौत मार देते हैं..!

हमारे अपने हमे कभी नही रुलाते,
बल्कि रुलाते तो वो हैं,
जिन्हें हम अपना समझने की गलती कर लेते हैं..!
इमोशनल शायरी 2 लाइन

अक्सर मोहब्बत उन्हीं लोगों से होती हैं,
जिन्हें पाना नामुमकिन होता हैं..!

बदलते हुए लोगों के बारे में आखिर क्या कहूँ मैं ?
मैंने तो अपना ही प्यार किसी और का होते देखा हैं..!

मत बनाओ मुझे फुर्सत के लम्हों का खिलौना,
मैं भी इंसान हूँ मुझे भी दर्द होता है..!

दर्द कभी कम नही हुआ करता है,
बस उसे सहने की आदत हो जाती है..!

मैंने कुछ दिन खामोश रहकर देखा,
मेरा नाम तक भूल गए हैं मेरे साथ चलने बाले..!

काँच जैसे होते है हम जैसे तनहा लोग,
कभी टूट जाते है कभी तोड़ दिए जाते है..!

तुम्हारे लिए मिट जाने का इरादा था,
तुम खुद ही मिटा दोगे सोचा ना था..!

उन्हें लगता है मुझे दर्द नही होता,
खैर बात को क्या बढ़ाना,
नहीं होता तो नहीं होता..!
Heart Touching Emotional Shayari

सच कह रहा है ये दीवाना,
दिल ना किसी से लगाना..!

लोग अपनी दुनिया बनाते हैं,
लेकिन हमे तो हमारी दुनिया ने ही उजाड़ दिया..!

गिला करूँ भी तो किससे,
इधर दिल अपना उधर तुम अपने..!

जरा सा भी नही पिघलता दिल तेरा,
इतना क़ीमती पत्थर कहाँ से ख़रीदा है..!

हम तो कुछ देर हँस भी लेते हैं,
दिल हमेशा रोता रहता है..!

बहोत मुश्किल से मिलता है वो एक दिल,
जो सच में मोहब्बत निभाने वाला हो..!

अफ़सोस सिर्फ इस बात का है,
उसको मेरी कमी का कोई गम नहीं..!

दिन कुछ ऐसे गुजरता है कई,
जैसे अहसान करता है कोई..!
Life Emotional Shayari

क्या शिकायत करना उन लोगों से,
जिनके दिल में प्यार ही ना हो..!

जो मोहब्बत को महसूस न कर सके,
उनसे मोहब्बत के सबूत पेश नहीं किये जाते हैं..!

सच्ची मोहबत तो अक्सर,
दिल तोड़ने वालो से ही होती हैं..!

यकीन मानो ये मोहब्बत इतनी भी आसान नही,
हज़ारो दिल टूट जाते हैं, एक दिल की हिफाज़त में..!

हो ताल्लुक तो रूह से ही हो,
दिल तो अक्सर भर ही जाता है..!

हिसाब किताब न पूछ ए ज़िन्दगी,
जब तूने भी सितम न गिने तो हमने भी ज़ख्म न गिने..!

बहुत दर्द देती है वो सजा,
जो बिना खता के मिली हो..!

बस मुझे इतना बता दो की मेरी गलती क्या है,
मेरे हालात क्या है तुम कभी नही समझ पाओगे,
क्योंकि तुमने कभी मुझसे प्यार ही नही किया..!
इमोशनल स्टेटस इन हिंदी शायरी
कभी कभार वक्त के साथ,
सब कुछ ठीक नहीं होता सब खत्म हो जाता है..!
बड़े शोक से उतरे थे समुद्रे-ए-इश्क में,
एक लहर ने ऐसा डुबोया के अब तक किनारा नहीं मिला..!
जिस दिन मुझे खो दोगे,
मुस्कुराते हुए भी रो दोगे..!
जो ज़ाहिर हो जाए वो दर्द कैसा,
और जो खामोशी न समझ सके तो वो हमदर्द कैसा..!
जिनकी हँसी खुबसूरत होती है,
उनके ‘ज़ख्म’ काफी गहरे होते है..!
कभी कभी नाराज़गी
दुसरो से ज़्यादा खुद से होती है..!
हंसता तो रोज हूं,
पर खुश हुए जमाना हो गया..!
सांसे किसी का कभी इंतजार नहीं करती,
यह चलते चलते चली ही जाती हैं..!
इन्हे जरुर पढ़े