अगर आप अपने हमसफर के लिए अपने दिल की गहराइयों से निकली बात को खूबसूरत तरीके से कहना चाहते हैं, तो यह Humsafar Shayari in Hindi आपके रिश्ते में और भी मिठास भर देगी। हमसफर सिर्फ एक साथी नहीं होता, बल्कि ज़िंदगी की हर राह में साथ निभाने वाला वो साया होता है जो हर दुख-सुख में हमारे साथ चलता है।
इस पोस्ट में हम आपके लिए लाए हैं, Romantic Humsafar Shayari, जो आपके प्यार को और भी गहरा बना देगी। यहाँ आपको मिलेंगी Humsafar Shayari 2 Line, Emotional Shayari On Humsafar, और Zindagi Ke Humsafar Shayari in Hindi, जिन्हें आप अपने पार्टनर के साथ शेयर करके अपने रिश्ते को और भी खास बना सकते हैं।
Humsafar Shayari in Hindi

राह भी तुम हो राहत भी तुम ही हो,
मेरे सुख और दुख को बांटने वाली,
हमसफर भी तुम ही हो..!

हमसफर बन गए हमनवा बन,
तुम मेरे आसमां मेरी जमीन बन गए..!

हमसफ़र साथ हो तो बुढ़ापे में भी,
खूबसूरती झलकती है..!

सुन मेरे हमसफ़र, क्या तुझे इतनी सी भी खबर,
की तेरी साँसे चलती जिधर,रहूँगा बस वही उम्र भर..!

मेरा सफ़र अच्छा है लेकिन मेरा,
हमसफर उससे भी अच्छा है..!

हमारी तो सिर्फ एक ही ख्वाहिश हैं,
हर जन्म मेरे हमसफर तुम ही बनों..!

बातें तो हर कोई समझ लेता है,
हमसफर ऐसा हो जो खामोशी भी समझे..!

जिंदगी की राहो में मिलेंगे तुम्हें हजारों हमसफर,
लेकिन उम्र भर भूल ना पाओगे वह मुलाकात हूँ मैं..!
सच्चा हमसफर शायरी

मुद्दतों के बाद कोई हमसफर अच्छा लगा,
गुफ़्तगु अच्छी लगी ज़ौक़-ए-नज़र अच्छा लगा..!

सफर की थकान भी मीठी लगती है,
जब तेरा हाथ मेरे हाथ में होता है..!

रहे जिंदगी में यह कहानी सभी की है,
हमराज कोई और है हमसफर कोई और है..!

रौनक आ गई है मेरे जीवन में यहां वहां,
तुम सा हमसफ़र होगा कहाँ..!

ज़िन्दगी से मेरी आदत नहीं मिलती,
मुझे जीने की सूरत नहीं मिलती,
कोई मेरा भी कभी हमसफ़र होता,
मुझे ही क्यूँ मुहब्बत नहीं मिलती..!

हमसफ़र बनकर तेरी फिक्र करता हूं,
हर शायरी में तेरा ज़िक्र जो करता हूं..!

आगे सफर था और पीछे हमसफर था रुकते तो,
सफर छूट जाता और चलते तो हमसफर छुट जाता..!

सच में प्यार में तभी दर्द होता है,
जब हमसफ़र अच्छा ना मिले..!
Humsafar Shayari 2 Line

हमसफर खूबसूरत हो या ना हो,
लेकिन सच्चा होना चाहिए..!

बिन कहे ही तूने मुझे सब कुछ दे दिया है,
आंखों से आंसू और दिल से सारा दर्द ले लिया है..!

आप जैसा हँसी हमसफर हो अगर,
जा रहे हैं कहाँ सोचता कौन हैं..!

ना पूछो हमसफर से दूर रहकर कैसा लगता है,
बेसब्री से बस उनसे मिलने का इंतजार रहता है..!

तू जब पास होता है दिल की धडकन बढ़ जाती है,
हमसफर बनकर तूने हमें जिंदगी को नया रंग दिया है..!

मेरे बाद किसी और को हमसफर बनाकर देख लेना,
तेरी ही धड़कन कहेगी कि उसकी वफा में,
कुछ और ही बात थी..!

सफर पर निकले थे हमसफर से मुलाकात हो गयी,
जमाना कहता है इश्क जिसे तुमसे वही बात हो गयी..!

हमसफ़र वो नहीं जो रास्ते में साथ चले,
हमसफ़र वो है जो मंज़िल तक साथ निभाए..!
हमसफर शायरी फोटो
मेरी हर खुशी हर बात तेरी हैं साँसों,
में छुपी ये हयात तेरी हैं दो पल भी,
नहीं रह सकते तेरे बिन धडकनों की,
धडकती हर आवाज तेरी है..!
तेरे बिना ये रास्ते वीरान लगते हैं,
तेरे साथ हर मोड़ पर बहारें मिलती हैं..!
तू ही मेरी धड़कन है,
तू ही मेरी साँस है,
तेरे बिना एक पल भी मुश्किल है..!
तेरे साथ बिताया हर लम्हा खास है,
तू जो हमसफ़र है, तो क्या बात है..!
उल्फत में अक्सर ऐसा होता है,
आँखे हंसती हैं और दिल रोता है,
मानते हो तुम जिसे मंजिल अपनी,
हमसफर उनका कोई और होता है..!
एक हमसफर को दूसरे की कद्र करनी चाहिए,
क्योंकि यही प्यार का आधार होता है..!
एक ही मंजिल है उनकी एक ही है रास्ता,
क्या सबब फिर हमसफ़र से हमसफ़र लड़ने लगे..!
मेरे मरने पर किसी को ज्यादा फर्क नहीं,
होगा बस तन्हाई रोएगी कि मेरा हमसफ़र चला गया..!
इन्हे जरुर पढ़े