अगर आप किसी से हद से ज्यादा प्यार करते हैं, और आप उस खास इंसान को अपने दिल की बात कहना चाहते हैं, तो यह Love Shayari in Hindi आपके लिए बहुतही ज्यादा खास होने वाली हैं। इस पोस्ट में हम आपके लिए लाए हैं सबसे प्यारी और रोमांटिक Love Shayari in Hindi, जो आपके दिल की बात को सबसे खूबसूरत अंदाज़ में पेश करेंगी।
चाहे आप अपनी मोहब्बत का इज़हार करना चाहते हों, या किसी को दिल से याद कर रहे हों, यहाँ पर आपको मिलेंगी Romantic Love Shayari, Love Shayari in Hindi 2 Lines , Dil Se Nikli Mohabbat Bhari Shayari, और Emotional Love Shayari in Hindi, जिन्हें आप अपने पार्टनर को भेज सकते हैं, या सोशल मीडिया पर शेयर कर सकते हैं।
Love Shayari in Hindi

गिले भी हैं तुझसे शिकायतें भी हजार हैं,
फिर भी जाने क्यों मुझे तुझसे ही प्यार है..!

कोई नही था, कोई नही होगा,
तुमसे ज्यादा मेरे दिल के करीब..!

ये प्यारी सी बाते तेरी, ये प्यारी सी आवाज तेरी, ये प्यारी सी,
मुस्कान तेरी, ये प्यारी सी आँखें तेरी, मुझे पागल ही बना गई..!

मेरे होंठो पर लफ्ज़ भी अब तेरी तलब लेकर आते हैं,
तेरे जिक्र से महकते हैं तेरे सजदे में बिखर जाते हैं..!

तुम्हारी एक मुस्कान से सुधर जाती है तबियत मेरी,
बताओ यार इश्क करते हो या इलाज करते हो..!

कुछ तो जादू है तेरे नाम में,
नाम सुनते ही चेहरे पर मुस्कान आ जाती है..!

मोहब्बत से मोहब्बत तब हुई,
जब मोहब्बत तुमसे हुई..!

सांसे मेरी, जिंदगी भी मेरी, और मोहब्बत भी मेरी,
मगर हर चीज मुकम्मल करने के लिए जरूरत है तेरी..!
टॉप लव शायरी

मेरे जीने का एहसास हो तुम, मेरी सांस हो तुम,
इस दिल का अरमान हो तुम,
मेरे लिए जिंदगी जीना का मक़सद हो तुम..!

कब आ रहे हो मुलाकात के लिये ऐ सनम,
हमने चाँद रोका है एक रात के लिये..!

जान से ज्यादा चाहते हैं आपको,
हर खुशी से ज्यादा मांगते हैं आपको,
अगर कोई कहे की प्यार की हद होती है,
तो उस हद से भी ज्यादा चाहते हैं आपको..!

मेरे हाथ महकते रहे तमाम दिन,
जब ख्वाब में तेरे बाल संवारे मैंने..!

सौ बार तलाश किया हमने,खुद को खुद में,
एक तेरे सिवा, कुछ नही मिला मुझको, मुझ में..!

खुशी दे, या गम दे दे मगर देते रहा कर,
तू उम्मीद है मेरी तेरी हर चीज अच्छी लगती है..!

अपने होंठो पर मेरा नाम सजा लो,
दिल के किसी कोने में छुपा लो,
हम तो तुम्हें अपना मान चुके तुम भी मुझे अपना बना लो..!

सामने बैठे रहो दिल को करार आयेगा,
जितना देखेंगे तुम्हे उतना ही प्यार आयेगा..!
Love Shayari in Hindi 2 Lines

मत पूछ वजह की क्यू चाहती हूँ तुझे,
क्योंकि सच्चा इश्क वजह से नहीं बेवजह होता है..!

मोहब्बत करनी आती है नफरतो का कोई ठौर नही,
बस तू ही तू है इस दिल मे दूसरा कोई और नही..!

क्या खूब रंग दिखाती है जिंदगी, क्या इत्तेफाक होता है,
प्यार में उम्र नही होती पर हर उम्र में प्यार होता है..!

इश्क़ है या कुछ और ये तो पता नहीं,
पर जो तुमसे है वो किसी और से नही..!

मेरे लफ्ज़ फ़ीके पड़ गए तेरी अदा के सामने,
मैं तुझे ख़ुदा कह गया अपने ख़ुदा के सामने..!

लफ्ज़ कम हैं पर बहोत प्यारे हैं,
तुम हमारे हो हम तुम्हारे हैं..!

कभी पढ़ो तो सही मेरी आंखों को,
यहां दरिया बहता है तेरी मोहब्बत का..!

मंज़िलें तेरे अलावा भी कई है लेकिन,
ज़िन्दगी और किसी राह पे चलती ही नहीं..!
लव शायरी नई

बहती हवाओं से आवाज आयेगी,
हर धड़कन से फरियाद आयेगी,
भर देंगे तेरे दिल में प्यार इतना की,
सांस भी लोगे तो सिर्फ मेरी याद आयेगी..!

मैंने जान बचा के रखी है अपनी जान के लिए,
इतना प्यार कैसे हो गया एक अनजान से हमें मालूम ही नही..!

इश्क का होना भी लाजमी है शायरी के लिये,
कलम लिखती तो दफ्तर का बाबू भी ग़ालिब होता..!

फंसाना भी नही आता, मनाना भी नही आता,
बड़ी कठिन है ये मोहब्बत, बहुत प्यार है,
मुझे उससे पर बताना भी नही आता..!

मैं ख्वाहिश बन जाऊं और तू रूह की तलब,
बस यूं ही जी लेंगे दोनो मोहब्बत बनकर..!

किसी को चाहो तो ऐसे चाहो की,
किसी और को चाहने की चाहत ही ना रहे..!

तमाम उम्र गुजार देगें हम राह-ए-इंतजार में,
झूठा ही सही पर आने का एक वादा तो कर दे..!

हम चाह कर भी तुमसे ज्यादा देर तक नाराज नही रह सकते,
क्योंकि तुम्हारी प्यारी सी मुस्कान में मेरी जान बसती है..!
रोमांटिक लव शायरी
हज़ार बार ली है तुमने तलाशी मेरे दिल की,
बताओ कभी कुछ मिला है इसमें प्यार के सिवा..!
ये मेरा इश्क औरों जैसा नहीं,
अकेले रहेंगे पर तेरे ही रहेंगे..!
कोई अजनबी खास हो रहा है,
लगता है फिर प्यार हो रहा है..!
पहली मोहब्बत के लिए दिल जिसे चुनता है,
वो अपना हो न हो दिल पर राज हमेशा उसी का रहता है..!
प्यार का बदला कभी चुका ना सकेंगे,
चाह कर भी आपको भुला ना सकेंगे,
तुम ही हो मेरे लबों की हंसी,
तुम से बिछड़े तो फिर मुस्कुरा ना सकेंगे..!
कमाल की चीज है ये मोहब्बत अधूरी हो सकती है,
पर कभी खत्म नही हो सकती..!
तमन्ना है मेरी कि आपकी आरज़ू बन जाऊं,
आपकी आँख का तारा न सही आँसू बन जाऊं,
मैं आपकी ज़िंदगी की ख़ुशी बनूँ या न बनूँ,
पर आपके ग़म में आपका सहारा बन जाऊं..!
होंगे जब जुदा तो मोहब्बत का बंटवारा कर लेंगे,
सारी खुशियां तुम ले जाना,
हम तुम्हारी यादों से गुजारा कर लेंगे..!
इन्हे जरुर पढ़े