अगर आप भी अपनी माँ के लिए प्यार भरी शायरी ढूंढ़ रहे हैं, तो यह Maa Shayari in Hindi आपके लिए बहुतही ज्यादा खास होने वाली हैं। माँ की ममता, त्याग और दुआओं को समर्पित ये Maa Shayari दिल को छू लेने वाली हैं।
इस पोस्ट में हम लेकर आए हैं सबसे बेहतरीन Maa Shayari in Hindi, जो आप Mother’s Day पर, माँ के जन्मदिन पर या किसी भी दिन शेयर कर सकते हैं। चाहे आप अपनी माँ को Miss कर रहे हों या उन्हें कुछ खास फील कराना चाहते हों, यहाँ मिलेगी आपको Emotional Maa Shayari, Miss You Maa Shayari, और Love You Maa Shayari in Hindi, जिन्हें आप WhatsApp, Instagram या Facebook पर शेयर कर सकते हैं।
Maa Shayari in Hindi

चलती फिरती आंखों से अजां देखी है,
मैंने जन्नत तो नहीं देखी लेकिन मां देखी है..!

खूबसूरती की इंतहा बेपनाह देखी,
जब मैंने मुस्कराती हुई माँ देखी..!

जिसके होने से मैं खुद को मुक्कम्मल मानता हूँ,
में खुदा से पहले मेरी माँ को जानता हूँ..!

सख्त राहों में भी आसान सफर लगता है,
यह मेरी मां की दुआओं का असर लगता है..!

ना आसमां होता ना जमीं होती,
अगर मां तुम ना होती..!

जिसके होने से मैं खुद को मुक्कम्मल मानता हूँ,
मेरे रब के बाद मैं बस अपनी माँ को जानता हूँ..!

हम खुशियों में मां को भले ही भूल जाए,
जब मुसीबत आ जाए तो याद आती है मां..!

मुझे माफ़ कर मेरे या खुदा झुक कर करू तेरा सजदा,
तुझसे भी पहले माँ मेरे लिए ना कर कभी मुझे माँ से जुदा..!
Maa Ke Liye Shayari 2 Line

बहुत बेचैन हो जाता है जब कभी दिल मेरा,
मैं अपने पर्स में रखी माँ की तस्वीर को देख लेता हूँ..!

दुआ है रब से वो शाम कभी ना आए,
जब माँ दूर मुझसे हो जाए..!

मेरी तक़दीर में कभी कोई गम नही होता,
अगर तक़दीर लिखने का हक़ मेरी माँ को होता..!

रूह के रिश्तो की यह गहराइयां तो देखिए,
चोट लगती है हमें और दर्द मां को होता है..!

बलाएं आकर भी मेरी चौखट से लौट जाती हैं,
मेरी माँ की दुआएं भी कितना असर रखती हैं..!

मुसीबतों ने मुझे काले बादल की तरह घेर लिया,
जब कोई राह नजर नहीं आई तो मां याद आई..!

मां तुम्हारे पास आता हूं तो सांसें भीग जाती है,
मोहब्बत इतनी मिलती है की आंखें भीग जाती है..!
Heart Touching माँ के लिए शायरी इन हिंदी

ऊपर जिसका अंत नहीं उसे आसमां कहते हैं,
इस जहाँ में जिसका अंत नहीं उसे माँ कहते हैं..!

जमाने ने इतने सितम दिए की रूह पर भी जख्म लग गया,
मां ने सर पर हाथ रख दिया तो मरहम लग गया..!

कोई दुआ असर नहीं करती,
जब तक वो हम पर नजर नहीं करती,
हम उसकी खबर रखे न रखे,
वो कभी हमें बेखबर नहीं करती..!

जब जब कागज पर लिखा मैंने मां का नाम,
कलम अदब से बोल उठी हो गए चारों धाम..!

माँ की अजमत से अच्छा जाम क्या होगा,
माँ की खिदमत से अच्छा काम क्या होगा,
खुदा ने रख दी हो जिस के कदमों में जन्नत,
सोचो उसके सर का मुकाम क्या होगा..!

मां वो सितारा है जिसकी गोद में
जाने के लिए हर कोई तरसता है,
जो मां को नहीं पूछते वो,
जिंदगी भर जन्नत को तरसता है..!

माँ की बूढी आंखों को अब कुछ दिखाई नहीं देता,
लेकिन वर्षों बाद भी आंखों में लिखा
हर एक अरमान पढ़ लिया..!

जन्नत का हर लम्हा, दीदार किया था,
गोद मे उठाकर जब माँ ने प्यार किया था..!
Maa Par Shayari
हर घड़ी दौलत कमाने में इस तरह मशरूफ रहा मैं,
पास बैठी अनमोल मां को भूल गया मैं..!
नींद भी भला इन आँखों में कहाँ आती है,
एक अर्से से मैंने अपनी माँ को नहीं देखा..!
भूल जाता हूँ परेशानियां ज़िंदगी की सारी,
माँ अपनी गोद में जब मेरा सर रख लेती है..!
किसी भी मुश्किल का अब किसी को हल नहीं मिलता,
शायद अब घर से कोई मां के पैर छूकर नहीं निकलता..!
हालात बुरे थे मगर अमीर बना कर रखती थी,
हम गरीब थे यह बस हमारी मां जानती थी..!
घर में धन, दौलत, हीरे, जवाहरात सब आए,
लेकिन जब घर में मां आई तब खुशियां आई..!
मां तेरे एहसास की खुशबू हमेशा ताजा रहती है,
तेरी रहमत की बारिश से मुरादें भीग जाती है..!
आँसू निकले परदेस में भीगा माँ का प्यार,
दुख ने दुख से बात की बिन चिट्ठी बिन तार..!
है गरीब मेरी माँ फिर भी मेरा ख्याल रखती है,
मेरे लिए रोटी और अपने लिए पतीले की खुरचन रखती है..!
इन्हे जरुर पढ़े
- Papa Shayari in Hindi
- Propose Shayari in Hindi
- Ankhein Shayari in Hindi
- Chahat Shayari in Hindi
- Dosti Shayari in Hindi